फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरिया में पुलिस टीम पर पथराव, उसावां थानाध्यक्ष जख्मी

Sun, 28 May 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उसावां (बदायूं)।
विज्ञापन
injured - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
-बाबा की समाधि लेने की सूचना पर पहुंचे थे एसओ, भीड़ ने किया हमला      
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया अभय में शनिवार रात लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इससे सिर में चोट लगने से उसावां थानाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह जख्मी हो गए। लोगों ने पुलिस वालों को दौड़ा दिया। पुलिस की टीम को गांव से भागना पड़ा। पुलिस की टीम गांव के आश्रम में बाबा रामानन्द सरस्वती के समाधि लेने की चर्चा पर पहुंची थी। पुलिस को आश्रम में बाबा मिले और इस दौरान सैकड़ों लोगों की भीड़ आश्रम में जुटी हुई थी। अचेत बाबा को जब पुलिस इलाज के लिए गाड़ी से अस्पताल ले जाने लगी, तभी भीड़ ने पथराव कर दिया। इसके बाद चार थानों की पुलिस गांव में बुला ली गई। हालांकि पथराव के बाद भी पुलिस बाबा को गाड़ी से उसावां सीएचसी पर ले आई। यहां उनको भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बाबा रामानंद सरस्वती के समाधि लेने की अफवाह कई दिनों से उड़ रही है। हालांकि वह इसका खंडन कर चुके हैं। कह चुके हैं कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है। इसके बाद भी कुछ लोग इस अफवाह को उड़ाए हुए थे। इसी कड़ी में शनिवार शाम साढ़े सात बजे चर्चा तेज हो गई कि बाबा समाधि लेने जा रहे हैं। इसके बाद सैकड़ों लोग गांव स्थित बाबा के आश्रम में जुट गए। संध्याकाल बाबा आश्रम के मंदिर में पूजा-अर्चना करने लगे। बाहर ज्यादा भीड़ देखकर उन्होंने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। बेहद गर्मी और बाहर लोगों की भीड़ से तनाव की वजह से बाबा अंदर अचेत होकर गिर गए। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो उसावां थानाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दरवाजा खुलवाकर अचेत बाबा को गाड़ी में बैठाकर ले जाने की कोशिश की ताकि उनका उपचार कराया जा सके। इसी दौरान भीड़ ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव शुरू कर दिया। कई पत्थर फेंके गए। कुछ पत्थर थानाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह के सिर में लगे। इससे वह जख्मी हो गए। सिर से खून बहने लगा। भीड़ से बचते हुए एसओ पुलिस कर्मियों के साथ बाबा को लेकर गांव से भागने में कामयाब हो सके। उन्होंने उच्चाधिकारियों को पथराव की सूचना दी। इसके बाद गांव में उसावां, उसहैत, हजरतपुर और अलापुर थानों की फोर्स भेजी गई। वहीं पुलिस ने बाबा को उसावां सीएचसी पर भर्ती कराया। यहां बाबा ने बताया कि समाधी लेने की बात सिर्फ अफवाह है और इसको कुछ खुराफाती तत्व उड़ा रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ वह पुलिस को तहरीर भी देंगे। वहीं, पथराव के मामले में एसओ की ओर से देररात कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। एसओ नरेंद्र पाल सिंह ने उसावां सीएचसी पर अपना प्राथमिक उपचार कराया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें