फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना हजरतपुर पुलिस को है बच्चों से शांति का खतरा

Fri, 04 Aug 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो दातागंज।
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
तीन सगे नाबालिग भाइयों को किया है निरुद्ध            
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट से भारी मुचलके का भी किया है अनुरोध             
पीड़ित ने सीओ को बच्चों की आयु का दिया प्रमाण       
थाना हजरतपुर पुलिस ने नाबालिग बच्चों को बालिग दर्शाकर उनके खिलाफ 107-116 की कार्रवाई करके उन्हें भारी मुचलकों में पाबंद करने का मजिस्ट्रेट से अनुरोध किया है। पीड़ित ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को बच्चों के नाबालिग होने का प्रमाण देकर न्याय की गुहार लगाई है।       
यह मामला थाना हजरतपुर क्षेत्र के गांव लालपुर खादर का है। यहां करीब दो माह पहले अंकित कुमार और सत्यपाल के बीच खेत की मेड़ को लेकर विवाद हो गया था। जिसका बाद में गांव वालों ने फैसला करा दिया। हजरतपुर पुलिस ने दो माह बाद शांतिभंग के आरोप में दोनों पक्षों को निरुद्ध करके उनकी चालानी रिपोर्ट मजिस्ट्रेट को दी। इसमें सत्यपाल पक्ष के छह लोगों जिनमें उनके तीन बच्चों को निरूद्ध किया है। पुलिस ने इन लोगों की उम्र 28 से 35 के बीच दर्शाई है। इस संबंध में सत्यपाल ने अपने तीनों बच्चों के आधार कार्ड की छायाप्रति लगाकर सीओ दातागंज को उनकी उम्र की वास्तविकता से अवगत कराया है। आधार कार्ड के मुताबिक इन लोगों की आयु 10 से 15 साल के बीच है। पुलिस को इन बच्चों से शांतिभंग की आशंका जताई है। इसी लिए पुलिस ने विशेष तौर से इन बच्चों को भारी मुचलकों में पाबंद करने का मजिस्ट्रेट से अनुरोध किया है। यह चालानी रिपोर्ट हल्का दरोगा और सिपाही ने दी है। उनकी इस रिपोर्ट से स्पष्ट होता है कि वह किस तरह क्षेत्र में कार्य को अंजाम दे रहे हैं।          
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में मेरे पास भी शिकायत आई है। इस मामले की जांच करा रहे हैं। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उनके अनुरूप कार्रवाई होगी। गलत चालानी रिपोर्ट दी है तो संबंधित पुलिस कर्मी के खिलाफ विधिवत कार्रवाई होगी। 
-भूषण वर्मा, सीओ दातागंज       
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें