ट्रक में मांस होने की मिली थी पुलिस को सूचना
पुलिस ने मांस तस्करी की आशंका में एक ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक से भयानक बदबू आ रही थी। पुलिस ने ट्रक को रामगंगा की कटरी में ले जाकर उसका डाला खुलवाया तो देखा कि जानवरों की हड्डियां थीं। ट्रक और हड्डियों के संबंध में चालक कागज नहीं दिखा पाया सो ट्रक सीज कर दिया गया। सूचना के आधार पर पुलिस ने आज डहरपुरकलां तिराहे पर एक कैंटर पकड़ा। कैंटर से बदबू आ रही थी और पानी टपक रहा था। मांस होने की आशंका में पुलिस उसे कोतवाली ले आई। ट्रक में मांस होने की खबर सुनकर नगर के कई लोग मौके पर आ गए। बदबू और माहौल की गंभीरता को देख पुलिस ने ट्रक को रामगंगा की कटरी में भेज दिया। कोतवाल ललित मोहन ने बताया कि कैंटर खोलने पर उसमें हड्डियां हीं निकलीं। इसकी वीडियोग्राफी भी करा ली गई है। ट्रक को कटरी में कहीं रोक दिया गया है। चालक आसकार निवासी इचौली (मुजफ्फरनगर) से जब जानकारी की तो उसने बताया कि वह बिहार से हड्डियां भरकर रामपुर जा रहा था। ट्रक और हड्डियों के बावत वह कोई भी कागजात पुलिस को नहीं दे पाया। पुलिस ने ट्रक सीज करके जनमानस के जीवन को खतरे से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दिया है।