फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने आधे जानवर छोड़े, तीन तस्कर भगा दिए

Thu, 05 Nov 2015 12:20 AM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 इटावा से तीन ट्रकों में भरकर संभल ले जाए जा रहे करीब 140 प्रतिबंधित पशु और ट्रक ड्राइवरों को पुलिस ने बुधवार तड़के मुजरिया चौराहे के पास पकड़ा। इन ट्रकों के साथ एक लग्जरी गाड़ी में तीन लोग भी थे, जिनमें से एक ने खुद को प्रदेश में सत्तारूढ़ दल के एक बड़े नेता का मामा बताते हुए पुलिस पर दबाव बनाया और आसानी से खिसक गए। पुलिस चाहती तो इन्हें आसानी से गिरफ्तार कर सकती थी लेकिन उन्हें मुकदमे में अभियुक्त भी नहीं बनाया गया है और न ही उनकी लग्जरी कार का दाखिला किया है। वहीं पुलिस ने बाद में भाकियू के दबाव बनाने पर मुकदमा तो दर्ज किया, मगर उसमें 73 पशुओं की ही बरामदगी दिखाई है। भाकियू राष्ट्रवादी जिलाध्यक्ष अमर सिंह का आरोप है कि लोगों के पहुंचने से पहले ही पुलिस ने बाकी पशु छोड़ दिए।
पुलिस की पूछताछ में ट्रक चालकों ने अपने नाम रामजीत पुत्र पूरनलाल, बन्ने पुत्र इशहाक निवासी इटावा और राजेश पुत्र छोटेलाल निवासी शिकोहाबाद बताए। पुलिस को यह भी बताया कि पशु इटावा जिले के भरथना से लोड किए थे। इन्हें संभल के धनारी थाना क्षेत्र के गांव भकरौली पहुंचाना था लेकिन चेकिंग के दौरान वाहन पुलिस ने रोक लिए। वहां काफी भीड़ बढ़ती देख ट्रक के साथ चल रहे लग्जरी कार सवार तीनों लोग अपना वाहन छोड़कर दूसरी कार से मौके से खिसक लिए। बाद में भाकियू जिलाध्यक्ष ने पुलिस से पशु तस्करों के बारे में भी पूछा, लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार चालकों के अलावा कार चालकों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ता यह भी सवाल करते रहे कि 73 के अलावा बाकी पशु कहां गए, तो कोई जवाब नहीं मिला। इस पर भाकियू कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने थाने में हंगामा भी किया। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने तीनों चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। मुकदमे में 73 पशुओं की ही बरामदगी दिखाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें