फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपियों को नहीं पकड़ रही पुलिस

Wed, 02 Mar 2016 11:38 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी का अपहरण करके दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार न करने का आरोप किशोरी की मां ने सहसवान पुलिस पर लगाया। इसकी शिकायत करते हुए पीड़िता की मांग ने एसएसपी को एक पत्र देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। महिला के मुताबिक आरोपी उसे और उसकी बेटी का अपहरण करने की साजिश रच रहे हैं। उन लोगों की जानमाल का खतरा बना हुआ है। साथ ही आरोपी पीड़िता को उसके गांव में घुसने नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

मां आरोप लगाया कि अपहरण करके दुष्कर्म करने के मामले में थाना क्षेत्र के शाकिर नामजद हैं। कहा कि उसे पुलिस पकड़ नहीं रही है। इससे वह बेखौफ होकर उन्हें धमकियां दे रहा है। महिला के मुताबिक शाकिर उसे, उसके बेटों और पैरोकारों को झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कह रहा है। कहा कि इस मामले में एसएसपी की निगरानी में ही निस्तारण करने का आदेश हाईकोर्ट ने दिया था। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद थाना पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। पुलिस ने आरोपियों से साठगांठ कर रखी है। उधर, बैखौफ आरोपी उसे गांव में भी नहीं घुसने दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें