-कांवड़ियों के जत्थों को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए
सावन के चौथे सोमवार पर कांवड़ियों के जत्थों को शांतिपूर्वक निकालने को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई। एसपी सिटी ने शहर में 16 ऐसे प्वाइंट निर्धारित किए हैं, जहां पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। सभी पुलिस कर्मियों को लगातार सक्रिय रहकर संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
एसपी सिटी कमल किशोर ने बताया कि कावड़ियों के जत्थों में आने वाली भीड़ को देखते हुए सावन के आखिरी सोमवार तक पुलिस का संवेदनशील इलाकों में कड़ा पहरा रहेगा। सोमवार को कावड़ियों के जत्थे में खुराफातियों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी, तब तो पुलिस ने किसी तरह हालात काबू कर तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया था। घटना के बाद से एसपी सिटी कमल किशोर ने सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव, कोतवाल भरत सिंह, सिविल लाइंस एसओ राजीव कुमार शर्मा को खासतौर पर अलर्ट रहने को कहा है। लालपुर से लेकर नवादा खेड़ा तक 14 ऐसे प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं, जहां हर वक्त पुलिस की तैनाती रहेगी। किसी भी तरह की चूक होने पर समय रहते उसका निदान कर दिया जाएगा। नवादा चौराहा के पास कावड़ियों के कई जत्थे एकत्र होते हैं। ऐसे में आशंका बनीं रहती है कि कोई खुराफाती महौल न बिगाड़े दे। इसके लिए भी पुलिस ने कड़े बंदोबस्त कर लिए हैं। रविवार और सोमवार को पुलिस के आला अधिकारियों के साथ एसडीएम सहित कई प्रशासनिक अधिकारी नवादा चौराहा पर मौजूद रहेंगे। धार्मिक स्थलों पर भी अब से पुलिस ने कड़ी चौकसी बढ़ा दी है। वहीं एसएसपी चंद्र प्रकाश लगातार व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए हैं।
---
वर्जन
लालपुर से नवादा खेड़ा तक 16 प्वांइट निर्धारित किए गए है ,जो संवेदनशील हैं। सोमवार को पुलिस की कड़ी निगरानी के बीच जत्थों को निकाला जाएगा। खुराफाती अगर कोई उत्पात मचाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-कमल किशोर, एसपी सिटी