फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन कर रही 6 ट्राली हत्थे चढ़ी, 4 फरार

Sat, 03 Oct 2015 08:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन की सूचना पर एसडीएम ने शनिवार सुबह छह बजे राजस्व टीम के साथ डहरपुर-म्याऊं मार्ग पर छापा मारकर रेता से भरी छह ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ लिया। एसडीएम ने बताया कि उन्हें म्याऊं पुलिस चौकी पर 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी होने की सूचना मिली, यह ट्रालियां डहरपुर मार्ग पर ही आनी थीं। इसीलिए राजस्व टीम के साथ डहरपुर-म्याऊं मार्ग पर घेराबंदी की, लेकिन टीम के हाथ छह ट्रैक्टर-ट्रॉली ही लगे। बाकी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर कच्चे रास्तों से चले गए और गांवों में छिप गए।
विज्ञापन

पहले भी सिर्फ पकड़ी गई हैं ट्रालियां  
दातागंज। कुछ माह पूर्व ही उसहैत क्षेत्र में छापामारी करके आठ ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई, जिन्हें उसहैत पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इनमें से सिर्फ एक-दो के खिलाफ ही कार्रवाई हुई और बाकी मामले थाने से ही रफा-दफा हो गए।
...पुलिस की मिलीभगत तो नहीं
दातागंज। उसहैत क्षेत्र की गंगा में अवैध खनन लगातार हो रहा है। यहां से रेता दातागंज क्षेत्र लाने के लिए उसहैत और अलापुर क्षेत्र पार करना होता है, इन दोनों ही जगह से बड़ी सवारियों को पुलिस के पास की जरूरत होती है, ऐसे में सवाल उठता है कि पुलिस के अनुमति के बिना कैसे ये गाड़ियां पास हो रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें