फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से हादसे: एक की मौत, स्कूल बस ट्रक से टकराई

Fri, 09 Dec 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
कोहरे से हादसे: एक की मौत, स्कूल बस ट्रक से टकराई 
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। हादसा डीपी महाविद्यालय के पास गुरुवार शाम कोहरे की वजह से हुआ। हाईवे पर उसके शव से रात भर वाहन गुजरते रहे। इससे शव बुरी तरह से कुचल गया। सुबह होने पर इस बारे में पता लगा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव रामनगर के अनेक सिंह (30) पुत्र राजपाल की सहसवान थाने के गांव खंदक में ननिहाल है। वह बुधवार को ननिहाल आया था। गुरुवार शाम यहां से यह कहकर निकला कि वह बस से घर जा रहा है। गुरुवार रात भयंकर कोहरा की वजह से दृश्यता काफी कम थी। हाईवे पर डीपी महाविद्यालय के पास अनेक सिंह को कोहरे में अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। उसके शव के ऊपर से रात भर वाहन गुजरते रहे। शुक्रवार सुबह हादसे के बारे में पता लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद अनेक सिंह के परिवार वालों को खबर दी। परिवार वाले भी पहुंच गए। पोस्मार्टम के बाद शव परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया। 
बाल-बाल बचे विद्यार्थी
बदायूं। बीआरबी स्कूल की बस शुक्रवार सुबह कोहरे की वजह से लालपुल के पास ट्रक से टकरा गई। बस में सात-आठ विद्यार्थी भी शामिल थे। गनीमत रही कि किसी विद्यार्थी को गंभीर चोट नहीं आई। बरेली रोड स्थित बीआरबी स्कूल की बस शुक्रवार सुबह छात्र-छात्राओं को लेकर विद्यालय जा रही थी। बस में सात-आठ विद्यार्थी सवार थे। लालपुल के पास बस की ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इससे विद्यार्थियों में कोहराम मच गया। टक्कर से बस क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि किसी विद्यार्थी को चोट नहीं आई। हादसे के बाद यहां जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने पहुंच कर यातायात सामान्य कराया। शुक्रवार सुबह भी कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम थी। इस वजह से हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें