बदायूं-उझानी रोड पर हुआ सड़क हादसे
शहर के मोहल्ला सम्राट अशोक नगर निवासी सिंटू मौर्य (28) पुत्र गेंदन लाल अपने दोस्त गुलशन के साथ बाइक से बदायूं की ओर आ रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक गांव जिरौलिया के पास ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में सिंटू की मौके पर मौत हो गई। गुलशन गंभीर घायल हो गया। दूसरा हादसा छतुइया रेलवे क्रासिंग के पास हुआ। शहर के मोहल्ला विजय नगर निवासी नरेंद्र (22) पुत्र राजेंद्र और मनीष (24) पुत्र हरीशंकर बाइक से बदायूं की ओर आ रहे थे। छतुइया रेलवे क्रासिंग के पास उनकी बाइक को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे नरेंद्र और मनीष घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद बस चालक मय बस के भागने में कामयाब हो गया।
दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल
कुवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव बरखिन में मूल चंद्र और सतेंद्र के बीच मामूली विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इसमें तीन लोग घायल हुए हैं। घटना शनिवार शाम की है। गांव के उत्तम के घर के सामने अलाव जल रहा था। दूसरे पक्ष के मूलचंद्र ने विरोध किया। इस पर मारपीट हो गई। मूलचंद्र पक्ष की गुड्डो, रूपवती और मूलचंद्र घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है।