निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए 24 घंटे बिजली सप्लाई देने को उझानी से कॉलेज तक खींची जा रही बिजली लाइन और तीन ट्राईपोल एक दबंग ने उखाड़ फेंके। इससे बिजली लाइन डाल रही कंपनी को करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है, वहीं बिजली लाइन डालने में अब और समय लग सकता है।
सदर एसडीओ छैल बिहारी ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए चौबीस घंटे बिजली सप्लाई देने के लिए उझानी सब स्टेशन से नई बिजली लाइन डाली जा रही है। बिजली लाइन डाल रही मैसर्स तिवारी फर्म ने उझानी से राजकीय महाविद्यालय के लिए मयूर होटल के पास तीन एक दिन पहले ट्राई पोल लगवाए थे। बृहस्पतिवार को यह तीनों पोल उखाड़ दिए। 35 केवी की बिलती लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। बिजली विभाग और काम कर रही फर्म के मुखिया का आरोप है कि इस संबंध में बुटला दौलत गांव निवासी अमनवीर पुत्र जगराज सिंह के खिलाफ उझानी थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।