फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बाद पुलिस ने ओरछी में लाउडस्पीकर हटवाया

Wed, 29 Mar 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ओरछी (बदायूं)।
विज्ञापन
व‌िवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- कई थानों के फोर्स के साथ पहुंचे एसडीएम और सीओ
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थाने के गांव ओरछी में नवरात्र के पहले दिन एक धर्मस्थल पर लाउडस्पीकर लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। खबर मिलने पर एसडीएम बिल्सी आरडी राम और सीओ केके सरोज कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लाउडस्पीकर हटवा दिया। हिदायत दी कि गांव में कोई नई परंपरा शुरू नहीं होगी। उन्होंने किसी तरह से माहौल को शांत किया। एहतियात के तौर पर गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया है। 
थाना फैजगंज बेहटा के गांव ओरछी में पिछले साल एक पक्ष के लोगों ने धर्मस्थल पर लाउडस्पीकर लगा लिया था। इसका विरोध होने पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने लाउडस्पीकर हटवा दिया था। मंगलवार को दूसरे पक्ष के लोगों ने धर्मस्थल पर लाउडस्पीकर लगा लिया। इसका एक पक्ष के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इससे यहां तनाव का माहौल बन गया। इस बारे में खबर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को दी गई। एसडीएम बिसौली आरडी राम, सीओ केके सरोज, इंस्पेक्टर बिसौली एसपी उपाध्याय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के लोगों को थाने बुलाया गया, लेकिन, एक ही पक्ष के लोग थाने पहुंचे। लाउडस्पीकर का विरोध करने वाले थाने पहुंचे ही नहीं। इसके बाद अधिकारियों ने धर्मस्थल पर लगे लाउडस्पीकर को हटवा दिया।
विज्ञापन

गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। एसडीएम आरडी राम ने हिदायत दी है कि गांव में कोई नई परंपरा शुरू नहीं होने दी जाएगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गांव के लोगों से यह भी कहा कि कोई भी धार्मिक आयोजन करने से पहले पुलिस-प्रशासन से अनुमति ले ली जाए।
विज्ञापन


गांव में स्थिति अब पूरी तरह से सामान्य है। कोई नई परंपरा शुरू नहीं होने दी जाएगी। दोनों पक्षों को समझा दिया गया है। इसके बाद भी अगर कोई खुराफात होती है तो कार्रवाई की जाएगी।
- आरडी राम, एसडीएम बिसौली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें