फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों के लेन-देन में  युवक को गोली मारी

Wed, 21 Sep 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव दुर्जन नगला में रुपयों के लेन-देन में निरोत्तम नाम के युवक को गोली मार दी गई। वारदात मंगलवार शाम करीब चार बजे हुई। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से बरेली रेफर किया गया है। रिपोर्ट दर्ज कराने को देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

कादरचौक थाने के गांव दुर्जन नगला के निरोत्तम (29) पुत्र श्याम लाल का गांव में ही एक पक्ष के लोगों से रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार शाम निरोत्तम घर पर ही था। कुछ लोग निरोत्तम के घर आए यहां रुपयों के लेन-देन पर दोनों पक्षों में बात हुई। इसी दौरान गरमा-गरमी हो गई। मारपीट होने के बाद एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। गोली निरोत्तम के सिर में लगी। इसके बाद हमलावर वहां से भाग गए। परिवार के लोग निरोत्तम को अस्पताल लाए। यहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी गई थी। एसओ रुकुमपाल सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें