फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मधुवन कॉलोनी में महिला के कुंडल नोचे

Sat, 13 Feb 2016 11:10 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

शहर में सक्रिय झपटमारों के गैंग ने शनिवार शाम सिविल लाइंस थाने की मधुवन कॉलोनी में बैंक कर्मी महिला के कुंडल लूट लिए। वारदात को अंजाम देने वाले दो झपटमार काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन

शहर की कृष्णापुरी कॉलोनी में रहने वाली कमला शंखधार के पति अशोक शंखधार की मौत हो चुकी है। कमला शंखधार कोऑपरेटिव बैंक में कर्मचारी हैं। शनिवार को वह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित मधुवन कॉलोनी स्थित अपनी रिश्तेदारी में गई थीं। यहां से वापस लौटते रास्ते में पूर्व विधायक रामसेवक सिंह की कोठी के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनके कान से कुंडल लूट लिए। शोर मचाने पर लोग आ गए, लेकि तब तक बदमाश भाग चुके थे। बता दें कि शुक्रवार को भी बदमाशों ने आवास विकास में बैंक कर्मी एमएल संत की पत्नी नतेश और स्वास्थ्य कर्मी मीना कुमारी से कुंडल लूट लिए थे। सिलसिलेवार वारदातें करके यह लुटेरा गैंग सिविल लाइंस पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है। एसओ सिविल लाइंस अजय यादव का कहना है कि बदमाश ट्रैस हो चुके हैं जल्द वर्कआउट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें