फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगाय के शिकार का विरोध करने पर मार दी गोली

Sun, 21 Feb 2016 12:05 AM IST
दातागंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
नीलगायों का शिकार करने का विरोध करने पर शिकारियों ने संदीप नाम के ग्रामीण को गोली मार दी। उसकी हालत गंभीर है। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। गांव वालों का कहना है कि पड़ोसी गांव नौनी के लोग अक्सर नीलगायों का शिकार करने आते हैं।  
विज्ञापन

दातागंज थाने के गांव पपरेड़ा निवासी संदीप कुमार सिंह (23) पुत्र रघुराज सिंह शनिवार शाम अपने परिवार के ही आदित्य और संजू के साथ खेत पर गेहूं की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान गांव नौनी के पांच-छह लोग नीलगाय के एक झुंड का पीछा करते हुए वहां पहुंचे। संदीप के खेत में पानी भरा होने की वजह से कुछ नीलगाय मिट्टी में फंस गए। पीछा कर रहे शिकारियों ने इनका शिकार करने की कोशिश की। इस पर संदीप, आदित्य और संजू ने विरोध किया। विरोध होने पर शिकारी हमलावर हो गए। शिकारियों ने संदीप पक्ष के लोगों पर फायर कर दिया। एक गोली संदीप को लग गई। इससे वह गंभीर घायल हो गया।
घटना के बाद शिकारी वहां से भाग गए। पपरेड़ा के गांव वालों को जब नीलगाय का शिकार करने का विरोध करने पर गोली मारने के बारे में पता लगा, तो उनमें गुस्सा दौड़ गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। घायल संदीप की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी कोतवाल ब्रजेश कुमार ने बताया की घटना की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें