फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक मुस्लिम खां और उनके भाइयों पर मुकदमा

Tue, 24 May 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अलापुर/ककराला।
विज्ञापन
प‌िटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
रसोई गैस एजेंसी संचालक को भी बनाया गया आरोपी
दो पक्षों में विवाद को लेकर ककराला में दिन भर रही टेंशन
ककराला गैस एजेंसी पर दो पक्षों में विवाद के बाद एक पक्ष के लोगों ने गैस एजेंसी के दफ्तर में तोड़फोड़ कर दी। इसे लेकर ककराला में दिन भर टेंशन रही। एक पक्ष की ओर से पूर्व विधायक मुस्लिम खां, उनके दो भाइयों, एक बेटे और गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मुकदमा कायम किया गया है। इधर, गैस एजेंसी संचालक मुईनउद्दीन उर्फ बॉबी ने भी दूसरे पक्ष पर लूट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एडीएम प्रशासन एके श्रीवास्तव और एसपी सिटी अनिल यादव भी पीएसी के साथ यहां जमे रहे।
ककराला के वार्ड नंबर छह निवासी इंतखाब का आरोप है कि मंगलवार दोपहर वह कस्बा स्थित गैस एजेंसी पर काम से गया था तो एजेंसी संचालक मुईनउद्दीन उर्फ बॉबी के साथ पूर्व विधायक मुस्लिम खां, उनके भाई नदीम खां, मतीम खां और बेटा गिलाज खां पहले से बैठे हुए थे। जब वह पहुंचा तो नदीम खां ने उस पर फायर किया। इसमें वह बाल-बाल बच गया। फायर होने पर आसपास के लोगों ने उसे बचाया। इस आरोप को पूर्व विधायक मुस्लिम खां ने आरोप को गलत बताया है।
विज्ञापन

इधर रसोई गैस एजेंसी संचालक मुईनउद्दीन का आरोप है कि दोपहर 12:30 बजे इंतखाब खां और मुस्तजाब खां उसकी एजेंसी पर पहुंचे। वे उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन मांग रहे थे। उसने लिस्ट में नाम न होने की बात कही। इस पर दोनों ने अपने साथियों के साथ एजेंसी के दफ्तर में तोड़फोड़ कर दी और दोनों 50 हजार रुपये भी लूट कर ले गए। इस पर इंतखाब का कहना है कि ये आरोप उन पर पेशबंदी करने के लिए लगाया जा रहा है। वारदात तो उनके साथ हुई है।
विज्ञापन

 
एक पक्ष से तहरीर मिलने के बाद आरोपी पूर्व विधायक समेत अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दूसरी ओर से तहरीर मिली है। उसकी पड़ताल की जा रही है। उपद्रव करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यहां फोर्स भी तैनात कर दी गई है।
-अनिल यादव, एसपी सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें