विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अनिल कुमार द्वितीय ने मूसाझाग कांड के आरोपी सिपाही वीरपाल यादव व अवनीश यादव को जिला जेल से तलब कर आरोप तय किए। जबकि आरोपी सिपाही अवनीश यादव की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने 20 अप्रैल तय की है।
बता दें कि 31 दिसंबर 2014 की रात थाना मूसाझाग के सिपाही वीरपाल सिंह और अवनीश यादव के विरुद्ध थाना क्षेत्र की एक किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप थाना परिसर में करने का आरोप लगाया, जिसमें कोर्ट ने दोनों आरोपी सिपाहियों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। दोनों आरोपी सिपाही वीरपाल सिंह और अवनीश यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जिला कारागार से तलब कर आरोप तय करने के बाद पुन: जिला कारागार भेज दिया। आरोपी सिपाही अवनीश यादव के अधिवक्ता द्वारा जमानत अर्जी पर बहस न करने के कारण अगली तिथि 20 अप्रैल नियत की है।