फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उझानी में हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रधानी के चुनाव को लेकर शुरू हुईं रंजिश ने मंगलवार को भैंसोरा की प्रधान रामबेटी के पति शिशुभान यादव की जान ले ली। हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीटकर उनकी हत्या कर दी। हमले में शिशुभान का बेटा मनोज उर्फ केशपाल गंभीर रूप से घायल है। हमलावरों ने उसे मृतक मानकर वहीं छोड़ दिया। मृतक के दूसरे बेटे की चीख-पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों को देख हमलावरों ने फायरिंग कर उन्हें खदेड़ दिया। मामले में प्रधान पद के दावेदार समेत सात हमलावरों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंसोरा में हत्या की यह घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है। पिछले कुछेक साल से कछला में मकान बनाकर रह रहीं भैंसोरा की प्रधान रामबेटी यादव के पति शिशुभान (58) अपने 25 वर्षीय बेटे मनोज उर्फ केशपाल के साथ बाइक से भैंसोरा पहुंचे। बीच गांव में पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने बाइक पर लाठी मार शिशुभान को बेटे समेत गिरा दिया। गिरते ही हमलावरों ने बाप-बेटे को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
हमलावरों ने शिशुभान के दोनों हाथ और एक पैर भी तोड़ डाला। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। केशपाल बेहोश हो गया। घर से खेत की ओर निकले प्रधान के दूसरे बेटे विनय ने पिता और भाई को घिरा देखा तो उसने शोर मचाया। कुनबे के कई लोग भी घरों से निकल आए, लेकिन हमलावरों ने फायरिंग कर उन्हें करीब नहीं आने दिया। फायरिंग करते हुए हमलावर जंगल की ओर भाग निकले। हमलावरों के जाने के बाद मृतक और घायल को एक वाहन से घरवाले अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल केशपाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वह बीए का छात्र है। विनय ने प्रधान पद के दावेदार सुआलाल, पप्पू, रोहताश, विरेशपाल, पुत्तूसिंह और सुरजीत को नामजद कराया है। घटना की सूचना के बाद सीओ सिटी राजेंद्र सिंह धामा और कोतवाल रामसूरत यादव मौके पर पहुंच गए। कोतवाल ने बताया कि नामजदों में से पप्पू और उसके भाइयों ने पिछले दिनों उत्पात मचाया था, तब शिशुभान ने विरोध किया था। गांव में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें