फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या कर शव जलाने का आरोप

Sun, 15 Feb 2015 11:54 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता के मायके वालों ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज की खातिर हत्या कर शव जला देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना इस्लामनगर थाने के गांव हेमपुर की है।
विज्ञापन

बिल्सी थाना क्षेत्र के अंबियापुर निवासी कुंवरपाल ने अपनी बेटी आशा (21) की शादी करीब दस महीने पहले हेमपुर के नत्थू सिंह के पुत्र गीतेश के साथ की थी। आरोप है कि आशा के ससुराली दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर इन लोगों ने शुक्रवार को आशा की हत्या कर शव को जला दिया। आशा के मायके वालों ने पति गीतेश, ससुर नत्थू, सास जय देवी और देवर जितेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या का मुकमा दर्ज कराया है। एसपी देहात बालेंदुभूषण सिंह ने भी इस्लामनगर थाने पहुंच कर घटना के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें