फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंथा आयल समेत लाखों रुपये का माल चोरी

Fri, 19 Jun 2015 08:20 PM IST
Islamnagr
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने मेंथा आयल समेत लाखों रुपये का माल साफ कर दिया। चोरी की घटनाएं इस्लामनगर और जरीफनगर थाने के दहगवां कस्बे में हुईं। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीरें दी गई हैं, लेकिन अब तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

इस्लामनगर के मोहल्ला बमनपुरी में चोरों ने हीरा पाठक के घर के ताले तोड़ लिए। यहां से चोर 50 लीटर मेंथा आयल, पांच तोला सोने के जेवर समेत ढाई लाख रुपये का माल चुरा कर ले गए। सुबह होने पर घटना की जानकारी हुई। खबर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। हीरा पाठक का घर खंगालने के बाद चोरों ने पास में ही बंद पड़े डॉ. अनिल कुमार का घर भी खंगाल लिया। डॉ. अनिल कुमार इन दिनों परिवार के साथ रुड़की गए हुए हैं। यहां से चोर कितना माल ले गए यह पता नहीं चल रहा है। पड़ोसियों ने उनको फोन पर घटना की जानकारी दी है।
दहगवां। जरीफनगर के गांव नाधा में चोर गुरुवार की रात ताले तोड़कर संजीव गुप्ता के घर में घुस गए। यहां से चोरों ने चार क्विंटल शिवालिक का आयल चोरी कर लिया। इसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। संजीव गुप्ता का घर खंगालने के बाद चोरों ने बैंक कर्मचारी रमेश चंद्र शर्मा के घर में चोरी की कोशिश की। यहां से चोर एक सोने की अंगूठी, एक चेन ही ले जा सके। रमेश शर्मा सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में कर्मचारी हैं। उनकी तैनाती बिजनौर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें