फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की खातिर विवाहिता को  फांसी पर लटकाने का आरोप 

Thu, 09 Jun 2016 12:09 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उझानी के गांव ननाखेड़ा में मंगलवार रात की घटना
पति नामजद, शव का पोस्टमार्टम कराया
 शादी के तीन साल बाद बबिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। पति अंतिम संस्कार करने जा रहा था, तभी मृतका के मायके वाले पहुंच गए। उन्होंने हंगामा किया। आरोप लगाया कि बाइक न मिलने पर बबिता को मारकर फांसी पर लटकाया गया है। पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव ननाखेड़ा की है। उसावां निवासी चंद्रपाल ने तीन साल पहले बेटी बबिता (23) की शादी कोतवाली क्षेत्र के गांव ननाखेड़ा के जितेद्र सिंह के साथ की थी। बकौल चंद्रपाल, शादी में हैसियत के अनुरूप खर्चा भी किया। आरोप है कि पति जितेंद्र शादी के बाद से ही बाइक की मांग करने लगा था। पिछले महीना जितेंद्र ने बबिता को परेशान भी किया। पांच महीना पहले बबिता ने बेटी को जन्म दिया, तो उसने फिर बाइक लाने की जिद पकड़ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि मंगलवार रात में जितेंद्र ने बबिता को मारकर फांसी पर लटका दिया। बाद में उसका अंतिम संस्कार करने जा रहा था, तभी बबिता के मायके वालों को इसकी भनक लग गई। वह उसके घर पर आ गए। उन्होंने कछला चौकी से पुलिस फोर्स बुला लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले मृतका के मायके वालों ने हंगामा किया। हंगामा के दौरान ही शव वहीं छोड़ कर पति खिसक गया। कछला चौकी इंचार्ज सुभाष यादव ने बताया कि मृतका के चाचा कल्लू की तहरीर पर जितेंद्र के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें