फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या कर शव ठिकाने लगाने की कोशिश

Thu, 17 Mar 2016 11:48 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
कत्ल
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव म्याऊं में मारपीट के बाद पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वह उसके शव को ठिकाने लगाने जा रहा था। इससे पहले मृतका का पिता वहां पहुंच गया। मृतका के पिता को देखकर आरोपी पति और ससुराल वाले शव छोड़कर भाग गए।  इस मामले में मृतका के पति समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना बुधवार रात की है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह गला दबाना बताई गई है।
विज्ञापन

अलापुर थाने के गांव म्याऊं निवासी टीकाराम ने अपनी बेटी फूलन देवी (32) की शादी करीब 14 साल पहले गांव के ही सत्यपाल के साथ की थी। टीकाराम का आरोप है कि सत्यपाल अक्सर फूलन देवी को पीटता था। कुछ दिन पहले भी सत्यपाल ने उसे पीटा था। इसके बाद फूलन देवी अपने मायके चली आई थी। हाल ही में सत्यपाल उसे बुलाकर ले गया। आरोप है कि बुधवार की रात सत्यपाल ने मारपीट करने के बाद फूलन देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। पिता का कहना है कि सत्यपाल फूलन के शव को गांव के बाहर पेड़ पर लटकाने जा रहा था। इससे पहले फूलन की बेटी ने उसको खबर दे दी। वह मौके पर पहुंचा, तो सत्यपाल शव घर के बाहर छोड़कर भाग गया।
घटना के बारे में टीकाराम ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। टीकाराम की तहरीर पर पुलिस ने फूलन देवी के पति सत्यपाल, रामअवतार, सुखपाल, अहवरन, हुलासी, ननद चमेली, सत्यपाल के बहनोई मनोहर समेत नौ लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

-----
हत्या का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-एपी सिंह यादव, एसओ अलापुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें