फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 01 Aug 2016 10:54 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दूसरे समुदाय का है आरोपी, घटना से लोगों में गुस्सा
अपनी बहन के साथ मंदिर में पूजा करने गई थी किशोरी
 कस्बे में बिसौली रोड स्थित प्रसिद्ध वनखंड़ी मंदिर में घुसकर नाजिम नाम के युवक ने किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। इस बारे में लोगों को पता लगा तो गुस्सा दौड़ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

कस्बे के एक मोहल्ले की किशोरी सोमवार को अपनी बहन के साथ वनखंडी मंदिर में पूजा करने गई थी। दोनों लड़कियां मंदिर में थीं। इसी दौरान मोहल्ला फकीरान निवासी नाजिम पुत्र रजी अहमद मंदिर में घुस गया। उसने किशोरी से छेड़छाड़ की और उसे खींच कर ले जाने लगा। दोनों लड़कियों ने शोर मचाया तभी नाजिम यहां से भाग गया। इस बारे में कस्बे के लोगों को पता लगा तो उनके गुस्सा दौड़ गया। मामला दो समुदायों का होने की वजह से पुलिस ने भी इसे संजीदगी से लिया। किशोरी के पिता की तहरीर पर नाजिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसआई कुलदीप सिंह ने पुलिस टीम के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  ---
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें