फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड के भाई की पीटकर हत्या

Thu, 08 Feb 2018 01:59 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
 बिल्सी थाने के गांव सूरजपुर में सोमवार शाम बच्चों के झगड़े में होमगार्ड के भाई को लाठियों से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया गया। बुधवार को ग्रामीण ने दम तोड़ दिया। होमगार्ड ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। 
विज्ञापन

बिल्सी के गांव सूरजपुर में सोमवार शाम रामसरन (40) के बच्चों से गांव निवासी श्रीपाल आदि के बच्चों का झगड़ा हो गया था। इस मामले में विवाद बढ़ा तो बड़े भी झगड़े में कूद पड़े। आरोप है कि दूसरे पक्ष के मुलायम सिंह, भगवान सिंह, कन्यावती आदि ने रामसरन के घर पर चढ़ाई कर दी। उन्होंने रामसरन को लाठियों से जमकर पीटा। इससे रामसरन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। इससे पहले बिल्सी थाने में ड्यूटी कर रहे होमगार्ड मुकुट सिंह ने भाई रामसरन की हत्या में बिल्सी थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। मंगलवार देर रात रामसरन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस को सूचना दी गई। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। यहां मौजूद थाने के दरोगा ने बताया कि पहले से दर्ज रिपोर्ट को हत्या की धाराओं में बदला जाएगा। मृतक के भाई ने बताया कि परिवार में रामसरन की पत्नी वीरवती, चार बेटे और चार बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें