फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पड़ा मिला युवती का शव, दुष्कर्म की आशंका

Mon, 08 May 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सैदपुर।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुंह से निकल रहा था खून, शरीर पर चोटों के निशान
विज्ञापन

नहीं हो सकी शिनाख्त, शव पोस्टमार्टम को भेजा गया
वजीरगंज थाने के गांव अंगथरा में चकरोड किनारे रविवार सुबह एक युवती का शव पड़ा मिला, जिसके मुंह से खून निकल रहा था। दाहिने पैर और चेहरे पर चोट के निशान थे। काफी कोशिश के बाद भी शव की शिनाख्त न हो सकी। मृतका की उम्र करीब 20 साल आंकी गई। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव यहां फेंका गया होगा। 
अंगथरा गांव के लोग रविवार सुबह घर से खेतों की ओर निकले तो गांव से कुछ दूरी पर चकरोड के किनारे युवती का शव पड़ा देखा। इस बारे में सूचना थाना पुलिस को दी। खबर मिलने पर सीओ बिसौली केके सरोज और एसओ वजीरगंज राजेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। आसपास के गांव के लोगों को बुलाकर पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाने की कोशिश की, लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिली। युवती गुलाबी रंग का सलवार और हरे रंग का कुर्ता पहने हुए थी। 
विज्ञापन


शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवती की मौत की वजह पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो सकेगी। उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या की गई होगी यह अभी कहना जल्दबाजी होगी। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद काफी चीजें साफ हो जाएंगी।
- संजय राय, एसपी देहात

नहीं पहुंचे फारेंसिक एक्सपर्ट, आज होगा पोस्टमार्टम 
रविवार को युवती का शव वजीरगंज पुलिस ने औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया था। इस तरह के संवेदनशील मामलों में पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाता है। सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा ने डॉ. राजेश वर्मा, डॉ. दिनेश कुमार और एक महिला डॉक्टर का पैनल बना दिया। पैनल के डॉक्टर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, पुलिस के वीडियो और फोटोग्राफर के साथ फॉरेंसिक एक्सपर्ट का इंतजार करते रहे। अब पोस्टमार्टम सोमवार को होगा।
विज्ञापन


दो और शवों की अब तक नहीं हो सकी शिनाख्त
वजीरगंज थाने के गांव बेहटरा में 27 अक्तूबर 2015 को युवती का अज्ञात शव मिला था। उसकी पहचान छिपाने को चेहरे पर तेजाब डाला गया था। इसके बाद 15 नवंबर 2015 को वजीरगंज थाने के ही सैदपुर कस्बे के पास खेत में महिला का अज्ञात शव मिला था। इन दोनों की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। अब तक यह पता नहीं लग सका है कि यह शव किसके थे और किसने हत्या करने के बाद यहां फेंके थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें