फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक वाहन और ट्रक की भिड़ंत में महिला की मौत

Wed, 04 Feb 2015 11:56 PM IST
मूसाझाग(बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाने के सामने ट्रक-मैजिक वाहन की आमने-सामने हुई भिड़ंत में गिरिजा देवी की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। एक घायल को गंभीर हालत में इलाज के लिए बरेली रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मौका पाकर ट्रक चालक फरार होने में सफल हो गया। हादसे का शिकार लोग शादी समारोह के लिए खरीदारी करके बदायूं से हजरतपुर लौट रहे थे।
विज्ञापन

हजरतपुर निवासी ओमेंद्र सिंह (35) की बेटी की गुरुवार को बारात आनी है। बुधवार को यह अपनी भाभी गिरिजा देवी (47) पत्नी धर्मेंद्र सिंह के साथ खरीदारी करने बदायूं आए थे। यहां खरीदारी करने के बाद ओमेंद्र ने हजरतपुर तक के लिए किराए पर एक मैजिक वाहन किया। इसी वाहन में सामान भरकर देवर-भाभी घर लौट रहे थे। रास्ते में मूसाझाग थाने के सामने मैजिक वाहन ट्रक से टकरा गया। हादसे में गिरिजा देवी की मौत हो गई। ओमेंद्र सिंह और मैजिक वाहन चालक कादरचौक निवासी बबलू गंभीर घायल हो गए। एसओ मूसाझाग अशोक सिंह ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। यहां से ओमेंद्र को गंभीर हालत में बरेली रेफर कर दिया गया। गिरिजा देवी के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें