फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट हाउस के गोदाम में आग से लाखों रुपये का नुकसान

Mon, 03 Apr 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिसौली।
विज्ञापन
अाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
-रविवार रात बिसौली में बिल्सी रोड पर हुआ अग्निकांड
विज्ञापन

-आग लगने की वजह बताई जा रही शार्ट सर्किट
टेंट हाउस के गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये का सामान राख हो गया। आस-पास के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग की वजह से गोदाम के आस-पास की इमारतों में भी दरारें पड़ गईं। सोमवार को तहसीलदार संजय कुमार ने मौके पर पहुंच कर टीम के साथ क्षति का आकलन किया।
बिसौली निवसी विनीत चौहान का टेंट हाउस का कारोबार है। उसका गोदाम नगर में बिल्सी रोड पर है। रविवार रात शार्ट सर्किट की वजह से गोदाम में आग लग गई। जब तक इस बारे में विनीत को पता लगा गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान राख हो चुका था। आस-पास के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। खबर दिए जाने के बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच सकी। विनीत चौहान के मुताबिक आग से करीब 35 लाख रुपये की क्षति हुई है। सोमवार को तहसीलदार संजय कुमार ने कानूनगो और लेखपाल के साथ मौके पर पहुंच कर आग से हुई क्षति का आंकलन किया है। 
विज्ञापन


नगला शिंभू में दो घर राख
उसहैत। थाना क्षेत्र के गांव नगला शिंभू में सोमवार को हुए अग्निकांड में दो घर राख हो गए। करीब एक लाख रुपये का सामान राख हुआ है। एक घोड़ा, दो बकरी भी जलकर मर गईं। नगला शिंभू में सोमवार को गांव के पप्पू के मकान को आग ने चपेट में ले लिया। गांव वालों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


नेकपुर में धूधूकर जल उठी कार
बदायूं। शहर के मोहल्ला नेकपुर  में सोमवार दोपहर एक कार में अचानक आग लग गई। कार से ऊंची-ऊंची आग की लपटें  उठने लगीं। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। मोहल्ले के  तुलाराम के घर सोमवार को कुछ रिश्तेदार आए हुए थे। उनकी कार घर के बाहर  खड़ी थी। इसमें अचानक आग लग गई। हालांकि, बताया गया कि कार  में गैस किट लीक होने से आग लगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें