फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए युवक की हत्या  कर शव पेड़ पर लटकाया

Tue, 31 May 2016 12:16 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा
पत्नी की विदा कराने जरीफनगर स्थित ससुराल आए राजेश नाम के युवक का शव पेड़ पर लटकता मिला। मृतक के भाई नेमपाल ने हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाते हुए मृतक की पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसएसपी सुनील सक्सेना और सीओ सहसवान उमेश यादव ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर मृतक के परिवार वालों से बात की।
संभल जिले के थाना रजपुरा के गांव देऊपुरा निवासी राजेश (25) पुत्र रामकुंवर की ससुराल जरीफनगर में है। कुछ समय से उसकी पत्नी अपने मायके में थी। रविवार को राजेश अपने भाई तालेवर और रिश्तेदार विजेंद्र के साथ पत्नी दयावती को विदा कराने आया था। नेमपाल का आरोप है कि दयावती को विदा करने के बदले ससुराली 20 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। राजेश ने अपने भाई तालेवर और विजेंद्र को रुपये लेने देऊपुरा भेज दिया। इसके बाद ससुरालियों ने राजेश की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

हत्या को खुदकुशी में साबित करने के लिए उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका दिया। नेमपाल की ओर से राजेश की पत्नी दयावती, साले सुल्तान, पाले और रिश्तेदार नवल सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना के बाद एसएसपी सुनील सक्सेना ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया।
विज्ञापन

------
पिता की मौत और मां चली जाएगी जेल
दहगवां। राजेश की मौत के बाद उसकी दो संतानों तीन साल की बेटी और दो माह के बेटे पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। राजेश के परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दयावती को भी नामजद किया है। राजेश (पति) की हत्या के आरोप में दयावती जेल चली जाएगी। ऐसे में दोनों संतानों के सामने पालन-पोषण का संकट खड़ा होना लाजिमी है। हालांकि, यह हत्या है या खुदकुशी यह तो विवेचना के बाद ही पता चल सकेगा। इस दौरान कानून के डंडे की मार इन दो मासूम पर भी पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें