फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबूलपुरा में भिड़े दो पक्ष, पथराव, फायरिंग

Wed, 26 Aug 2015 11:55 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर कोतवाली के मोहल्ला कबूलपुरा में मामूली तकरार के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसके बाद से दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। कई फायर भी हुए। पथराव में चार लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।
कबूलपुरा में रवन्ना के पास जाटव और वाल्मीकि बस्ती है। बुधवार रात करीब 10 बजे जाटव बिरादरी के कुछ लड़के गली में खड़े थे। वाल्मीकि बिरादरी की महिलाओं ने इस पर ऐतराज किया। इसी को लेकर दोनों पक्षों में पथराव हो गया। दोनों ओर से कई फायर भी हुए। बताया जाता है कि पथराव में सोनू, जोगेंद्र समेत चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए हैं। बस्ती में दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खबर मिलने पर प्रभारी कोतवाल भोलू सिंह भाटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। देर रात तक किसी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। मौके पर एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें