फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीमनगर मजरा में फैला चिकिन पॉक्स, दहशत

Thu, 03 Mar 2016 11:15 PM IST
उसहैत (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां ब्लाक क्षेत्र के कुंवरगांव के मजरा करीम नगर को संक्रामक पीड़ादायक बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया है। करीब तीन सौ की आबादी वाले इस मजरे में दो दर्जन से अधिक बच्चे और युवा चपेट में आ गए हैं। इससे पूरे गांव में खौफ का माहौल है। प्रभारी सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार ने सीएचसी उसावां से डाक्टरों की टीम को गांव भेजा है। चिकित्सकों की टीम ने गांव में फैली टीम को इस संक्रामक रोग का कारण माना है।
विज्ञापन

मजरा करीमनगर में चिकिनपॉक्स ने कहर बरपा दिया है। इसकी चपेट मे आकर यूपी बोर्ड की परीक्षा दे रही छात्रा सोनवती पुत्री भगवान सिंह, कक्षा 12 की परीक्षा दे रहे डात्र ओमेंद्र पुत्र रामदास और हरेंद्र पुत्र खुशीराम शामिल हैं। इसके अलावा राम निवास का पांच वर्षीय पुत्र क्रांति सत्यपाल की सात वर्षीय पुत्री चंदा, ब्रजपाल की 13 वर्षीय पुत्री कमलेश, 15 वर्षीय पुत्र राजवीर, ओमकार का 11 वर्षीय पुत्र जोंगेंद्र, पंचम का 10 वर्षीय पुत्र सुमित, सात वर्षीय पुत्र विपिन, गिरीश का दो वर्षीय पुत्र वेदपाल, सात वर्षीय पुत्र सत्यपाल, जितेंद्र का 23 वर्षीय पुत्र सुनील, ब्रजपाल का 22 वर्षीय पुत्र राजीव, विजय पाल का 22 वर्षीय पुत्र सचिन समेत दो दर्जन से अधिक बच्चों और युवाओं को चिकिनपॉक्स की पीड़ादायक बीमारी से त्रस्त हैं। गांव में इतनी बड़ी तादाद में बीमार होने के कारण गांव के लोगों में खौफ फै ल रहा है।
यहां बता दें कि गांव में बीमारी फैलने की सूचना मिलने पर प्रभारी सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार ने उसावां सीएचसी के चिकित्सकों की टीम को गांव में सर्वे को भेज रिपोर्ट तलब की है। उसावां की चिकित्सक टीम में शामिल डॉ. मसूद और डॉ. संजय ने गांव में गंदगी को जिम्मेदार माना है। रोगियों को दवाओं का वितरण भी किया है।
विज्ञापन


तैनाती से नहीं पहुंचा गांव में सफाई कर्मी
गावं करीम नगर के लोगों ने बताया कि गांव में अपनी तैनाती से अबतक गांव में कोई सफाई कर्मचारी नहीं आया है। गांव में हैडपंपों के पास जानवरों की गंदगी है। जगह-जगह गांव में कू ड़े के ढेर सड़ रहे हैं।

गांव में गंदगी की बात सामने आई है। इस संबंध में पंचायतराज विभाग को बताया जाएगा। गंदगी और स्वास्थ्य का बैर होता है। चिकिनपॉक्स नियंत्रण के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

- डॉ. नरेंद्र कुमार, प्रभारी सीएमओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें