दो घंटे के बाद मिला शव, सूचना पर परिवार वाले पहुंचे
थाना क्षेत्र के अटैना गंगा घाट पर गंगा स्नान करते हुए कलान का युवक डूब गया। करीब दो घंटे के बाद उसका शव मिल सका। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। उसके परिवार वाले भी आ गए। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
शाहजहांपुर के कलान कस्बा निवासी 26 वर्षीय गगन गुप्ता पुत्र राम कुमार शुक्रवार को पूर्णिमा के मौके पर गंगा स्नान करके अपने साले के बेटे राज कमल के साथ अटैना घाट पहुंचा था। दोनों लोग गंगा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान गहराई में जाने की वजह से गगन डूबने लगा। उसे बचाने की कोशिश भी की गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। करीब दो घंटे के बाद गगन का शव मिला। उसकी शादी करीब दो साल पहले प्रेमा गुप्ता से हुई थी। गगन की मौत से उसके परिवार में कोहराम है। पत्नी प्रेमा बदहवास है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।