फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्लू के उलझाऊ बयान से हो रही गिरफ्तारी में देरी

Wed, 29 Jun 2016 12:05 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कल्लू यादव ने बताया था ऋषिपाल का गलत पता
बिनावर थाने के दरोगा सर्वेश यादव की हत्या में शामिल बदमाश ऋषिपाल को भी पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। देर सबेर उसकी गिरफ्तारी हो सकती है। ऋषिपाल के खिलाफ भी लूट, राहजनी समेत कई मामले दर्ज हैं। घटना में शामिल एक आरोपी नन्हे यादव कोर्ट में सरेंडर करके जेल जा चुका है। मुठभेड़ में घायल बदमाश कल्लू यादव की दौरान इलाज मौत हो चुकी है। कल्लू ने ही मरने से पहले दोनों नाम पुलिस को बताए थे।
विज्ञापन

बिनावर के गांव घट बहेटी मेें 22 जून की रात पुलिस मुठभेड़ में दरोगा सर्वेश यादव शहीद हो गए थे। कल्लू नाम का बदमाश भी घायल हुआ था। इसे पुलिस ने दबोच लिया था। कल्लू के दो साथी भाग निकले थे। इलाज के दौरान कल्लू की भी मौत हो गई। मरने से पहले कल्लू ने अपने साथियों के नाम नन्हे यादव पुत्र रामविलास निवासी रसूलपुर थाना बिनावर और ऋषिपाल पुत्र होरी लाल निवासी गांव सदरापुर थाना फरीदपुर जिला बरेली बताए थे। नन्हे यादव ने दो दिन पहले ही कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। ऋषिपाल की गिरफ्तारी पुलिस को चुनौती बनी हुई थी। पुलिस टीम ने जब बरेली के थाना फरीदपुर के गांव सदरापुर में दबिश दी, तो पता लगा कि यहां ऋषिपाल पुत्र होरी लाल नाम का कोई व्यक्ति नहीं रहता है। ऐसे में पुलिस ऋषिपाल को लेकर उलझी हुई थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो ऋषिपाल को भी ट्रेस कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी जल्द हो सकती है। एसओजी और सर्विलांस टीमें इसमें जुटी हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें