फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इलाज से बच्ची की मौत

Mon, 29 Aug 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के गांव विजय नगला में झोलाछाप के इलाज से सात साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के परिवार वालों ने झोलाछाप के क्लीनिक पर जमकर हंगामा किया। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। आरोप यह भी है कि बच्ची की मौत के बाद झोलाछाप उन लोगों को धमकाने के लिए बंदूक निकाल लाया।  
विज्ञापन

कुंवरगांव थाने के गांव दुगरैया निवासी पप्पू की सात वर्षीय बेटी निशा को बुखार आ रहा था। पप्पू उसे इलाज के लिए विजय नगला में क्लीनिक चला रहे भमोरा निवासी एक झोलाछाप के पास ले गया। झोलाछाप सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक निशा का इलाज करता रहा। शाम करीब चार बजे निशा ने दम तोड़ दिया। पप्पू का कहना है कि उसने कई बार झोलाछाप से बेटी की हालत के बारे में पूछा, लेकिन वह गोल-मोल जवाब देता रहा। निशान की मौत के बाद दुगरैया के दर्जनों ग्रामीण और पप्पू के परिवार वाले विजय नगला पहुंच गए। यहां इन लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने पहुंच कर स्थिति को संभाला। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पप्पू की ओर से तहरीर दी गई है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है, उसके बाद कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें