फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा ने विकलांग के घर की तोड़फोड़

Fri, 26 Jun 2015 12:15 AM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों पैरों से विकलांग युवक के घर पर उझानी थाने के एक दरोगा ने बुधवार की रात कहर बरपाया। दरोगा ने विकलांग की पत्नी और सात साल की भतीजी को पीटा। विकलांग युवक कार्रवाई के लिए अफसरों के चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन

उझानी कोतवाली के गांव गठौना निवासी कृपाशंकर के दोनों पैर कटे हुए हैं। कृपाशंकर का आरोप है कि उझानी कोतवाली का एक दरोगा दो अन्य लोगों के साथ बुधवार रात साढ़े आठ बजे उसके घर पर आया। वह उस समय घर पर नहीं था। आरोप है कि दरोगा के साथ दो अन्य लोग भी थे। इन लोगों ने कृपाशंकर की पत्नी आरती और सात साल की भतीजी नीलम को बुरी तरह से पीटा।घर में तोड़फोड़ की। पड़ोस में ही कृपाशंकर के भाई मनोज का घर है। आरोप है कि मनोज के घर के दरोगा ने ताले तोड़ दिए। उसके घर से चांदी की हसली और दो हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत करने पर दरोगा ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित मनोज और कृपाशंकर ने अफसरों से शिकायत कर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाल उझानी देवराज राठी ने बताया कि आरोप झूठा है। कृपाशंकर कच्ची शराब बनाने का धंधा करता है। बुधवार की रात दबिश दी गई थी। जिस दरोगा पर आरोप लगाया है वह काफी बुजुर्ग हैं। हाल ही में कृपाशंकर के एक भाई को धारा 60 में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें