फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल जा रहा फूल से भरा ट्रक पकड़ा

Fri, 26 Jun 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नेपाल से तस्करी कर लाई गई चरस एक ट्रक में आ रही है। माल को छिपाने के लिए ट्रक को तिरपाल से ढका गया है। इस सूचना पर एसओ भुवनेश गौतम ने टीम के साथ ट्रक को टाटरगंज क्षेत्र में पकड़ लिया और थाने ले आए। यहां तलाशी में ट्रक के अंदर से 181 कट्टे बरामद हुए जिसमें बेंत का फूल भरा हुआ था। बेंत का फूल देख पुलिस भी समझ नहीं पाई और उसने मुखबिर की सूचना की जांच के लिए ट्रक में भरे सभी कट्टों को उतरवाकर एक एक कर चेकिंग की। इसके बाद वनविभाग को इसकी सूचना दी गई। बेंत का फूल होने की सूचना पर संपूर्णानगर से रेंजर और लखीमपुर वन विभाग की टीम हजारा थाने पहुंची। जांच में ट्रक चालक के पास बेंत के फूल संबंधी सभी अभिलेख एवं रवन्ना मौजूद पाए गए। वन विभाग की जांच के बाद पुलिस ने ट्रक को छोड़ दिया। एसओ ने बताया कि ट्रक पश्चिम बंगाल जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें