कटरी के गांव रमनगला में तीन दिन पहले की घटना
कोतवाली क्षेत्र के गांव ननाखेड़ा के मजरा रमनगला के एक घर में दीवार फांद कर घुसे चोरों ने नकदी समेत माल पर से हाथ साफ कर लिया। तीन दिन पहले हुई घटना से गृहस्वामी ने बुधवार को पुलिस को पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
रमनगला गांव कटरी से जुड़ा है। बुधवार को कोतवाली पहुंचे शिवकुमार ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। बताया कि सोमवार रात दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने संदूक और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी सोने की आठ चूड़ियां, लॉकेट, पाजेब और 10-12 हजार रुपया नकद निकाल लिया। आरोप है कि चोरों के जाते वक्त गृहस्वामी की मां जाग गई। चोरों ने उसके सिर में डंडा भी मार दिया। गृहस्वामी की मानें तो उसने घटना के अगले दिन ही चौकी के पुलिस कर्मियों को बता दिया था लेकिन उन्होंने उस वक्त कार्रवाई नहीं की। कोतवाल गोपीचंद्र यादव ने बताया कि शिवकुमार ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की जो तहरीर दी, उसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से सच्चाई के बारे में जानकारी हासिल की।