फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के क्लीनिक पर धावा बोला, लाखों की लूट

Thu, 29 Dec 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राजा का ताजपुर में लूट के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर के राजा का ताजपुर में बदमाशों ने मंगलवार को चिकित्सक के क्लीनिक पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने हथियारों के बल पर चिकित्सक को आतंकित करते  हुए 50 हजार की नगदी और   लाखों रुपये के जेवरात लूट लिए। लूट के बाद बदमाश चिकित्सक दंपति को घर के एक कमरे में बंद कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उनका पता नहीं लगा। पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन


राजा का ताजपुर निवासी डॉ. लक्ष्मीकांत पिंकी का पेट्रोल पंप के पास क्लीनिक है। मंगलवार की सायंकाल करीब छह बजे डॉ. लक्ष्मीकांत एवं एक कंपाउंडर के साथ अपने क्लीनिक में बैठे हुए थे। इस दौरान करीब पांच बदमाश क्लीनिक में घुस आए। बदमाशों ने चिकित्सक को शस्त्रों के बल पर बंधक बना लिया।  इसके बाद बदमाशों ने क्लीनिक का शटर गिरा दिया। बदमाश चिकित्सक और कंपाउंडर को ऊपर बने निवास पर ले गए। वहां बदमाशों ने मकान में मौजूद चिकित्सक की पत्नी को धमकाकर उससे सेफ की चाबी ले ली तथा सभी को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने आराम से मकान को खंगाल डाला। बदमाश घर में रखे 50 हजार रुपये एवं करीब 20 तोले सोने के जेवर लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद चिकित्सक ने किसी तरह से कमरे से बाहर निकलकर शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। लूट की सूचना पाकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उनका पता नहीं लगा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित चिकित्सक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही खुलासा कर दिया जाएगा।  बुधवार की सुबह एसपी देहात डा. धर्मवीर सिंह ने मौके का मुआयना किया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश चिकित्सक के क्लीनिक पर लगे सीसीटीवी कैमरा का सैटअप बॉक्स उठा कर ले गए, ताकि बदमाशों का पता नहीं चल सके। घटना के दौरान बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। इसलिए वह सैटअप बॉक्स अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें