फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथराव और फायरिंग में आठ लोगों पर मुकदमा

Sun, 31 Jan 2016 07:27 PM IST
दबतोरी (बदायूं)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मामूली बात को लेकर दो पक्षों में पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक वकील समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि अभी किसी भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव दबतोरी में शुक्रवार को इंडिया मार्क हैंडपंप खराब होने को लेकर दो पक्षों में भिडंत हो गई थी। दोनों पक्षों की ओर से पथराव और फायरिंग हुई। इसमें तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने गांव के ही रफी खां, जाहिद खां, वाहिद खां, अकरम खां, अफजाल खां, आलेहसन और मेहंदी हसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अफजाल खां पूर्व प्रधान भी है। थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें