फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में महिला की गला रेतकर हत्या करने के बाद लाश आसफपुर रेलवे स्टेशन के आउटर के पास फेंक दी गई। पुलिस ने लाश बरामद करने के बाद शिनाख्त की काफी कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। लाख पास एक चाकू और प्लास्टिक के दो गिलास भी मिले हैं। मृतका उम्र करीब 32 साल है। वह लाल साड़ी और लालरंग का ब्लाउज पहने है।
आसफपुर रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल पर लोगों ने शनिवार दोपहर महिला का शव पड़ा देखा। खबर पूरे इलाके में फैल गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। महिला का गला कटा हुआ था। पास में ही उसकी चप्पल पड़ी थी। मौके से पुलिस को एक चाकू, एक सूजा और दो प्लास्टिक के गिलास भी मिले। काफी कोशिश के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस भी मान रही है कि उसकी हत्या की गई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया है। सीओ बिसौली सतीश कुमार शर्मा ने मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई।