फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी से मकान, दुकान को ढहाया, लूट की रिपोर्ट

Sat, 08 Apr 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिसौली।
विज्ञापन
मकान ढहाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक बैंक के शाखा प्रबंधक और सराफा व्यापारी पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

नगर में बिल्सी रोड पर एक मकान और टैंट हाउस की दुकान को शुक्रवार की रात जेसीबी से ढहाने के बाद सामान भरकर ले जाया गया। इस मामले में भवन स्वामी की ओर से एक बैंक के शाखा प्रबंधक और बिसौली के सराफा व्यापारी समेत दो लोगों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लूटे गए सामान की कीमत लगभग तीन लाख बताई जा रही है। मामले में पुराना विवाद बताया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंधौली निवासी नीरज यादव का बिसौली में बिल्सी रोड पर एक मकान और उसके पास में दुकान है। दुकान को उन्होंने टेंट व्यापारी सुरेश चंद्र शर्मा को किराए पर दे रखा था। शुक्रवार रात उनका मकान और दुकान जेसीबी मशीन से ढहा दी गई। दुकान के भीतर लाखों रुपये का टेंट हाउस का सामान रखा था। आरोप है कि ढहाने वाले टेंट का सारा सामान भी भरकर ले गए। नीरज यादव का आरोप है कि मकान और दुकान को हटाने के बाद लूट की वारदात को अंजाम विपनेश मिश्रा और अनिल गुप्ता ने दिया। विपनेश मिश्रा एक बैंक में शाखा प्रबंधक हैं और अनिल सराफा व्यापारी। नीरज यादव की तहरीर पर पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक बिसौली अशोक कुमार का कहना है कि मामले में विवेचना चल रही है। विवेचना के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें