फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप पीड़ितों की मदद को उठे हाथ

Thu, 30 Apr 2015 11:27 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल और भारत में आए भूकंप ने खासकर नेपाल में जो तबाही मचाई है, उससे आमजन द्रवित हैं। लोगों ने अब अपने स्तर से मदद को हाथ आगे बढ़ाए हैं। हर किसी का मकसद एक ही है कि जैसे भी हो, वास्तविक लोगों तक मदद पहुंचे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्काउट भवन प्रशिक्षण केंद्र पर भूकंप त्रासदी में घर से बेघर हुए लोगों को नेपाल में राहत सामग्री पहुंचाने के लिए आवश्यक बैठक हुई। इसमें स्काउट संस्था और इंडियन स्काउट गाइड फेलोशिप की ओर से 11-11 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई। सहायता समग्री वितरण को विशेष टीम बनाई जाएगी, वहीं सामान के क्रय के लिए दस सदस्यीय टीम बनाई जा चुकी है। यह टीम मार्केट से खाद्य सामग्री और जीवनदायिनी दवाइयों की खरीदारी करेगी। जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने गणमान्य नागरिकों से आह्वान किया कि जो लोग भूकंप पीड़ितों की सहायतार्थ नेपाल भिजवाने के लिए स्काउट भवन प्रशिक्षण केंद्र पर चार मई तक अवश्य उपलब्ध करा दें। संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि बैठक में डॉ. वीरपाल सिंह सोलंकी ने सौ, महीपाल सिंह ने 50, कैलाश शर्मा ने 50 कंबल, महेश चंद्र पाठक ने एक क्विंटल, चावल और डॉ. जुगल किशोर, महीपाल ने 11 सौ रुपये, प्रेमपाल सिंह राठौर, अवधेश, मोहम्मद असरार, असरार अहमद खां, कृपाल सिंह, जगदीश चंद्र पांडेय, रामचंद्र प्रजापति, विजय बहादुर साहू, डॉ. विष्णु प्रकाश मिश्र, डॉ. सुवेंद्र माहेश्वरी, श्रीष चंद्र शर्मा, डॉ. उमेश गौड़, गंगा सिंह राठौर, मनोहर लाल, सुरेश चंद्र शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा ने एक-एक हजार और राजीव सक्सेना, रामकुमार शर्मा ने 501 रुपये और आलोक शंखधार, विपिन दीप, अस्तित्व शंखधार, कुंवरसेन, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, मुकेश बाबू शर्मा ने 500 रुपये की धनराशि भूकंप पीड़ितों के लिए प्रदान की। इस मौके पर हिमांशु सैनी, नंदराम शाक्य, प्रवेश कुमार सिंह राठौर, मटरू आदि मौजूद रहे।

मार्केट में घूमकर की राहत सामग्री इकट्ठी
बदायूं। श्रीकृष्ण सेना सहित अन्य तमाम युवा संगठनों ने व्यापारियों से और समाजसेवियों से राहत सामग्री एकत्रित की है। डॉ. अरुण यादव, नवनीत गुप्ता, ध्रुवदेव गुप्ता और दिलीप जोशी के नेतृत्व में युवाओं ने बड़ा बाजार हलवाई चौक सिविल लाइन, गोपी चौक, मेंथा मार्केट, किराना मंडी आदि में भ्रमण कर राहत सामग्री एकत्र की। इसके उपरांत श्रीकृष्ण सेना के ध्रुव देव और श्री शिव शक्ति जन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दिलीप जोशी को राहत सामग्री नेपाल पहुंचाने तक के लिए प्रभारी बनाया गया। नवनीत गुप्ता ने कहा कि संकट के समय में एक इंसान दूसरे इंसान के काम आता है, इसलिए इस त्रासदी काल में बदायूं जिले की ओर से नेपालवासियों को हर संभव मदद करनी चाहिए। इस मौके पर दिलीप जोशी, दीपक साहू, मयूर साहू, विनोद मौर्य, राजन गुप्ता, विश्वनाथ मौर्य, संदीप चौहान, सुशील मौर्य, संजीव गुप्ता, दीपक गुप्ता, राजेश गुप्ता, हरिओम, रोहित यादव, नितिन ठाकुर, अंकुर भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


द्रोपदी स्कूल के शिक्षकों ने की मदद
बदायूं। द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य डॉ. रविशरण सिंह चौहान के निर्देशन में भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए शिक्षकों ने धनराशि एकत्र की। समस्त अध्यापकों ने 13,800 रुपये की सहायता राशि की पहली किस्त राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय को प्रदान कर दी है। प्रधानाचार्य चौहान ने बताया कि अगली किस्त में छात्रों के माध्यम से राशि एकत्र कर भेजेंगे।

मारे गए लोगों को दी श्रद्धाजंलि
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या छह स्थित एसएम पब्लिक स्कूल में एक शोकसभा आयोजित की गई। इसमें पिछले दिनों नेपाल-भारत में आए भूकंप में हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख जताया गया। साथ ही दो मिनट का मौनधारण कर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य ओमकृष्ण शर्मा, अध्यक्ष नीलम उपाध्याय, नाहिद अंजुम, मोनिका सिंह, नीतू सिंह, सुरभि सक्सेना, भानुप्रताप सिंह, धर्मवीर कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें