फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानी के प्रेमी ने घोट दिया था बच्ची का गला

Wed, 14 Nov 2018 07:31 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल की बच्ची का हत्यारा उसकी नानी का प्रेमी निकला। बच्ची की मां ने आरोपी को अपने घर में मां के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इस पर बच्ची की मां और नानी के बीच झगड़ा हुआ था। बच्ची की मां ने आरोपी को अपने घर से भगा दिया था। बदला लेने के लिए आरोपी बच्ची को अगवा करके ले गया और गला घोटकर मार डाला। 
विज्ञापन

एसएसपी अशोक कुमार ने बुधवार को बच्ची की हत्या का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बच्ची संभल जिले में गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। वह 5 नवंबर को अपनी मां और छोटे भाई के साथ नानी के घर बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव में आई थी। अगले दिन दोपहर में वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई। पुलिस ने उसके मामा की ओर से अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी। 10 नवंबर को बच्ची का शव बिल्सी थाना क्षेत्र में बाजरे के खेत में मिला। 
पुलिस को इस मामले में 50 वर्षीय राजवीर पर शक हुआ। पता चला कि राजवीर का बच्ची की नानी के घर कई साल से आना-जाना था। उसकी नानी और राजवीर एक साथ खेतीबाड़ी करते थे। एसएसपी ने बताया कि साथ काम करने के दौरान दोनों के प्रेम संबंध हो गए थे। राजवीर की पत्नी की मौत हो चुकी थी। इससे वह अपनी कमाई का आधा हिस्सा उसकी नानी को देता था। 6 नवंबर को राजवीर महिला के घर आया था। कुछ देर बाद बच्ची की मां घर पहुंची तो दोनों आपत्तिजनक स्थिति में मिले। बच्ची की मां ने आरोपी को फटकारते हुए घर से भगा दिया। बदला लेने की नीयत से आरोपी घर के बाहर खेल रही बच्ची को बुला ले गया। उसने पहले उड़द के खेत में बच्ची की गला घोटकर हत्या कर दी फिर 10 नवंबर की सुबह शव को बाजरे के खेत में डाल दिया। पुलिस ने आरोपी राजवीर को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें