फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी की ढांग में दबकर बालिका की मौत

Mon, 08 May 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो दहगवां।
विज्ञापन
माौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- घर में लिपाई करने के लिए मिट्टी लेने गई थी बालिका
विज्ञापन

- जरीफनगर के गांव ढेल में रविवार को हुई वारदात
जरीफनगर थाने के गांव ढेर में मिट्टी खोदते वक्त ढांग गिर गई। इसमें दबकर एक 10 साल की बालिका की मौत हो गई। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। बालिका की मौत से उसके घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

जरीफनगर थाने के गांव ढेर निवासी बदन सिंह की 10 वर्षीय बेटी आरती रविवार सुबह अपनी सहेलियों के साथ गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर पीला मिट्टी खोदने गई थी। बदन सिंह के घर में मिट्टी से लिपाई होनी थी। सभी लड़कियां मिट्टी खोद रही थीं। आरती मिट्टी की ढांग में कुछ आगे तक चली गई। इसी दौरान मिट्टी की एक ढांग गिर गई। आरती इसके नीचे दब गई। उसकी साथ की बाकी लड़कियों ने इस बारे में गांव के लोगों को बताया। दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आरती को बाहर निकाला जा सका। उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार वाले अपनी संतुष्टि के लिए आरती को डॉक्टर के पास भी लेकर गए। डॉक्टर ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। शव के पोस्टमार्टम से आरती के परिवार वालों ने इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें