चोरी के बाद खाली बक्से दिखाती पीड़िता।
- फोटो : amarujala
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रगति नगर में शनिवार रात चोरों ने रेलवे कर्मी के बंद मकान को निशाना बनाया। परिवार के लोग ताला डालकर शादी में गए थे। चोर ताला तोड़कर रुपये व गहने समेत करीब ढाई लाख का सामान समेट ले गए। रविवार सुबह पड़ोसियों ने रेलवे कर्मी को जानकारी दी। रेलवे कर्मी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
सुरसा थाना क्षेत्र के तंदुअल निवासी राजेंद्र प्रसाद रेलवे विभाग में हरदोई में गेटमैन हैं। वे शहर कोतवाली के मोहल्ला प्रगति नगर में देवराज के मकान में किराये पर रहते हैं। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा व बेटी और भतीजा रहता है।
शनिवार को राजेंद्र क ी भतीजी की शादी थी। इसके चलते दोपहर करीब एक बजे मकान में ताला डालकर परिवार के साथ तंदुअल चले गए थे। रविवार सुबह करीब सात बजे मोहल्ला प्रगति नगर निवासी पड़ोसी राहुल ने राजेंद्र के बेटे शनी को फोन कर बताया कि उसके मकान के मेनगेट का ताला टूटा पड़ा है।
सूचना के करीब एक घंटे बाद राजेंद्र और उनका बेटा शनी मकान पर पहुंचे। गेट के अलावा दो कमरों के दरवाजे व तीन सूटकेस और तीन बक्सों के ताले भी टूटे थे। सामान व कपडे़ फ र्श पर इधर-उधर बिखरे पडे थे। सूचना पर प्रभारी कोतवाल एसएसआई अशोक यादव ने घटना स्थल पर पहुंचकर पड़ताल की।
पीड़ित ने बताया कि चोर बक्से में रखे 80,000 रुपये, लैपटॉप, हार, मांग बेंदी, एक जोड़ी झाला, सोने की अंगूठी चोरी होना बताया। प्रभारी एसओ ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बताया कि मामले की पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।