फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांवों में विवाहिता और नाबालिग से गैंगरेप

Sun, 22 Feb 2015 12:26 AM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गैंगरेप की दो घटनाएं सामने आईं हैं। इनमें एक पीड़ित विवाहित महिला और दूसरी नाबालिग लड़की है। पुलिस ने एक घटना में दो लोगों दूसरी में चार के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। पीड़ितों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इनमें एक वारदात 16 और दूसरी 19 फरवरी को हुई थी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस इलाके में रहने वाली एक विवाहिता 16 फरवरी को अपने घर में अकेली थी। तभी उसके जेठ के साथ कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव जहानाबाद का सुरेंद्र घर पहुंचा। आरोप है कि जेठ और सुरेंद्र ने तमंचे के बल पर विवाहिता के साथ रेप किया। इसके बाद दोनों जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित महिला के मुताबिक घटना में जेठ के शामिल होने की वजह से घर वाले मामले को दबाने के लिए दबाव बनाए रहे। शनिवार की शाम विवाहिता ने थाने जाकर तहरीर दे दी, जिसके आधार पर आरोपी जेठ और उसके दोस्त सुरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
दूसरी घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शहर से सटे एक गांव में 19 फरवरी को हुई। वहां की एक 14 वर्षीय लड़की अपनी मां के साथ घर में थी। आरोप है कि रात करीब आठ बजे किशोरी के घर गांव में ही रहने वाली ममता नाम की महिला सिंटू और दो अन्य लोगों को लेकर पहुंची। आरोप है कि महिला समेत चारो किशोरी को जबरन उठाकर खेत में ले गए और तीनों युवकों ने रेप किया। शनिवार को किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने ममता और सिंटू को नामजद करते हुए चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। दोनों अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है।
-बालेंदुभूषण सिंह, प्रभारी एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें