फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर छुट्टी पर, मेडिकल रिपोर्ट लटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पैथोलॉजिस्ट छुट्टी पर चले गए। इससे रेप के मामलों में पीड़ित की बनाई गई स्लाइडोें की जांच नहीं हो सकी। इनमें दो मामले सिविल लाइंस, एक मुजरिया थाने का है। स्लाइडों की जांच न होने के कारण मेडिकल की सप्लीमेंट्री रिपोर्ट नहीं बन सकी। आरोप है कि रेप के मामलों में गंभीरता बरतने के बजाय मामले लटकाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने के एक गांव में 16 फरवरी को विवाहिता और 19 फरवरी को दूसरे गांव में नाबालिग लड़की के साथ रेप की घटना हुई थी। अगले दिन 20 फरवरी को मुजरिया थाने के एक गांव में नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। जिला महिला अस्पताल में तीनों पीड़ितों की मेडिकल जांच कराई गई। जहां के डॉक्टरों ने स्लाइड बनाकर जांच के लिए जिला अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग भेजी गई। जिला अस्पताल के पैथोलॉजिस्ट डॉ. एपी गौतम कई दिन से अवकाश पर हैं। ऐसे में स्लाइड की जांच फंस गई है। स्लाइड की जांच न होने से इन मामलों में मेडिकल सप्लीमेंट्री रिपोर्ट भी नहीं बन पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें