तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, आरोपी फरार हुए
बेटियों के साथ शौच को जा रही थी मां, रास्ते में घटना
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तीन दबंगों ने किशोरी से उसकी मां और बहन के सामने ही सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की, शोर होने पर ग्रामीण आ गए। इस पर दबंग धमकियां देते हुए भाग गए। मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी फिलहाल पुलिस पकड़ से बाहर हैं।
महिला अपने दो बेटियों के साथ शाम करीब सात बजे शौच के लिए खेत पर जा रही थी। उसकी 13 वर्षीय बेटी कुछ पीछे चल रही थी। आरोप है कि गांव के ही सोमवीर, गंगा सिंह और रामवीर ने उसकी 13 वर्षीय बेटी को दबोच लिया। तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की। लड़की के चीखने-चिल्लाने पर वह और उसकी बेटी पहुंचे। तीनों आरोपी दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। शोर मचाने पर गांव के लोग आ गए। इस पर दबंग वहां से धमकियां देते हुए भाग गए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इनकी अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सीओ श्योराज सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।