फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

Sun, 12 Jul 2015 11:53 PM IST
सैदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में शनिवार को दो पक्षों में हुए बवाल के बाद चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष ने भी मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कसबे के महेश चौक निवासी अखिलेश्वर दयाल सक्सेना और मोहल्ला गिरधरपुर निबासी मोहसिन के बीच हुए विवाद और झगड़े में पुलिस ने एसपी देहात बालेंदुभूषण के आदेश चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तनाव को देखते हुए सैदपुर में पुलिस बल तैनात किया गया है। दूसरे पक्ष ने भी थाने पर तहरीर दी है। इंस्पेक्टर उदयभान सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद दूसरे पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
बता दें कि घर में डेला गिरने के बाद सक्सेना ने मोहसिन को जाने को कहा था। आरोप है कि बाद में वह अपने साथियों को लेकर उनके घर पर आया और मारपीट की। इसमें पप्पू उर्फ बैजा घायल हो गया था। दूसरे पक्ष के सालिम तथा सलीम को चोटें  आई थीं। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भाग गए। बाद में थाना फैजगंज बेहटा सहित कई  थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।सीओ राजवीर सिंह और एसपी देहात भी देर रात कस्बे में पहुंचे थे। उनके आदेश पर घायलों का मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें