फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार की मौत, 20 घायल

Sun, 04 Jun 2017 12:21 AM IST
उसहैत/बदायूं।
विज्ञापन
एंबुलेंस से घायल को ले जाते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उसहैत में शनिवार रात ककराला चौराहे पर हुआ हादसा     
विज्ञापन

कादरचौक के ततारपुर से दावत खाकर लौट रहे थे लोग     
उसहैत में नखासा मोड़ पर शनिवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे का शिकार सभी लोग कादरचौक थाने के गांव ततारपुर से दावत खाकर लौट रहे थे। सूचना मिलने पर एसएसपी चंद्र प्रकाश, एसपी सिटी कमल किशोर और सीओ उझानी प्रमोद कुमार भी मौके पर पहुंचे।     
विज्ञापन

उसावां थाने के गांव उदइया नगला के लोग शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कादरचौक थाने के गांव ततारपुर में दावत में शामिल होने गए थे। रात को सभी लोग लौट रहे थे। कुछ ही दूर आगे चलकर नखासा मोड़ पर ट्रॉली पलट गई। हादसे में रामवरन (50) पुत्र सेवाराम, नेत्रपाल (58) पुत्र बाबूराम, अनमोन (14) पुत्र जसवीर और लालाराम (56) की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डायल 100 और निजी वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दो एंबुलेंस को भी लाया गया। वहीं, घायलों का कहना है कि उसहैत में ककराला चौराहे के पास पार्किंग कर वसूलने को बैठे लोगों के दौड़ाने की वजह से यह हादसा हुआ। उन्होंने ट्रैक्टर को रोकने का इशारा किया। चालक ने ट्रैक्टर नहीं रोका, इस पर वसूली करने वालों ने लाठी-डंडे लेकर बाइकों से ट्रैक्टर-ट्रॉली का पीछा शुरू कर दिया। डर की वजह से चालक ने स्पीड बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें