फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर मिला ग्रामीण का  शव, घरवालों का हंगामा

Thu, 15 Sep 2016 11:54 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली-मथुरा हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह का मामला
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कराया पोस्टमार्टम
 कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर खेड़ा निवासी वृद्ध का शव सुबह में बरेली-मथुरा हाईवे पर मिला। मौके पर पहुंचे मृतक के घरवालों ने हंगामा कर दिया। घरवाले शव उठाकर पुलिस चौकी के सामने पहुंच गए। पुलिस ने हादसे की आशंका व्यक्त करते हुए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
हुसैनपुर खेड़ा निवासी 60 वर्षीय रामेश्वर पांच दिन पहले रिश्तेदार के घर बदायूं गए थे। तड़के वह रिश्तेदार के पास से घर को किसी वाहन से निकले थे। वह कछला तो नहीं उतरे, लेकिन करीब 10 बजे  घरवालों को पता लगा कि रामेश्वर का शव कछला पुल से कासगंज की ओर लक्ष्मीनगला गांव के पास सड़क पर पड़ा है। रोते-बिलखते घरवाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने काफी देर तक मौके पर ही हंगामा किया। बाद में वह शव को उठाकर पुलिस चौकी ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई राजेश ने पुलिस को बताया कि रामेश्वर अकेले थे। उसने रामेश्वर के साथ घटना की आशंका भी व्यक्त की। चौकी  इंचार्ज सुभाष यादव की मानें तो रामेश्वर के शरीर के एक साइड में घिसटने के निशान हैं। उसी साइड में कान से खून भी बहा है। काफी हद तक संभव है कि रामेश्वर किसी वाहन से गिर गया हो। उधर, ग्रामीणों के गुस्से के मद्देनजर कोतवाल गोपीचंद्र यादव भी चौकी पर पहुंच गए। उन्होंने भी मृतक के घरवालों  से बात की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें