फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका के पूर्व सदस्य ने पत्नी को गोली से उड़ाया

Thu, 03 Mar 2016 08:14 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्राहमपुर में पूर्व वार्ड मेंबर दिनेश माथुर ने पत्नी सुनीता की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही आरोपी पति, सास और ननद घर से फरार हो गए। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला ब्राहमपुर निवासी दिनेश माथुर बुधवार रात पत्नी सुनीता (32)के साथ दावत में गया था। देर रात दोनों घर लौटै। बताया गया कि बुधवार की रात करीब 12 बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। आवेश में आए दिनेश ने तमंचे से सुनीता को गोली मार दी।  गोली पेट को चीरती हुई दायीं कोख से निकल गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। किसी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस आती इससे पहले ही दिनेश का परिवार वहां से भाग निकला। पुलिस ने आसपास पूछताछ के बाद मृतका के मायके वालों को रात दो बजे सूचना दी।
सुनीता का मायका लखनऊ में आलमनगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ओमनगर बिलावां में है। उसकी शादी दिनेश माथुर के साथ नौ जून 2011 को हुई थी। गुरुवार सुबह बदायूं पहुंचे मृतका के भाई मैकूलाल और भगवती प्रसाद ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले उसे शादी के कुछ महीनों बाद से ही दहेज के लिए परेशान करने लगे थे। हम लोग उसे समझाकर पति के साथ शांतिपूर्वक ढंग से रहने की बात करते थे, लेकिन यह नहीं मालूम था कि उनकी बहन को मार दिया जाएगा। पुलिस ने भगवती की तहरीर पर आरोपी पति दिनेश के खिलाफ दहेज हत्या और अन्य आरोपी दिनेश की भाभी सुधा, बहनोई शिवकुमार, सास शारदा, ननद लता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। स्थानीय लोगों का कहना था कि दिनेश को शराब की लत थी, जिसकी वजह से दंपति के बीच आए दिन झगड़ा होता था।  
विज्ञापन

 
सुनीता को था खुद के मारे जाने का अंदेशा
सुनीता दिनेश के साथ नौ जून 2011 को ब्याह कर इस शहर में आई थी। सुनीता के मां-बाप की मौत हो चुकी थी। भाई बहनों में सबसे छोटी होने की वजह से बहनोई और भाइयों ने उसकी मिलकर शादी की थी। पति द्वारा प्रताड़ित करने की बात वह भाई मैकूलाल एवं भगवती प्रसाद साहू से करती थी। भाई और भाभी उसे ससुराल में रहने के लिए समझा देते थे। ससुराल में अधिक प्रताड़ित करने की वजह से उसने 20 दिसंबर 2012 को मायके में पत्र भेजा था। उस पत्र में सुनीता ने आपबीती बताने के साथ अनहोनी घटना घटित होने की आशंका भी जाहिर की थी। इसके बाद सुनीता के भाइयों ने उसके ससुरालीजनों को समझाकर मामले को शांत कर दिया था। इसके बाद भी उसका उत्पीड़न जारी रहा। बुधवार की रात को आखिरकार उसकी हत्या हो ही गई। पोस्टमार्टम होने के बाद मायके वाले घर चले गए। ससुराल पक्ष के अन्य रिश्तेदारों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

दिनेश शराब का आदी था। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। रात दोनों एक पार्टी से लौटे थे। शराब पीने को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद ये घटना घटित हुई। दिनेश के खिलाफ दहेज हत्या और उसके परिवारीजनों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। दबिश दी जा रही हैं, जल्द आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन

-मनोज कुमार सिंह, शहर कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें